August 17, 2020

गोण्डा-भाकीयू ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौपा


रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। भाकीयू ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा।  आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओ द्वारा किसानों के हित मे 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मोतीगंज थाने में धरना प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री  शासन उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी मनकापुर को सौंपा। यूनियन के जिला अध्यक्ष वशराज बर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को दिए गए 11 सूत्रीय मांगों में मुख्य मांग कोविड 19 के चलते देश में लाक डाउन किया गया जिसे जनता व किसानों को आर्थिक संकट के जुझना पड रहा है। वही बजाज चीनी मिल व प्रदेश की अन्य चीनी मिलें द्वारा  गन्ना किसानों को बकाया का भुगतान नहीं किया। एक तरफ लाक डाउन तो दूसरी तरफ किसानों के बेचे गए गन्ने का मूल्य आर्थिक स्थिति बदतर हो गई। कुछ लोगों के परिजन प्रदेश के अन्य शहरो में रोजी रोटी कमाने के लिए जो वहां रह रहे थे। वो भी परिजन लाक डाउन के कारण अपने घर वापस लौट आए हैं। जिससे किसानों के परिजन दोहरी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसान यूनियन द्वारा अन्य मांगों में विधुत कनेक्शन में किसानों को सिंचाई के  लिए पावर कनेक्शन में छूट दिया जाए। तथा विद्युत विभाग की गलती से किसानों के विद्युत बिल अधिक आ रहें हैं। उसे संशोधित किया जाए साथ ही साथ गलत बिल भेजने वालों पर विभागीय कार्यवाही की जाए। किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदेश के 50ः किसानों को लाभ मिल रहा है। और पीड़ित किसान कार्यालयों का चक्कर लगाने के बावजूद किसान सम्मान निधि का चेक नहीं मिल रहा है। उसका निस्तारण राज्य सरकार द्वारा अशंदान देकर 12 हजार रूपए सालाना किया जाए।

आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन कर किसानों के अनाज को मंडी के बाहर खेत को छोड़कर अन्य जगह से हो रही खरीद पर मंडी टैक्स लगाया जाए। किसान ऋण मोचन योजना में पात्र लम्बित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर राशि जारी की जाए। प्रदेश में पुलिस चेकिंग के नाम पर चालान करने के बहाने लोगों का उत्पीडन कर रही है। जिसपर अंकुश लगाया जाए। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण कराया जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना में चैयनित पत्रों की पुनः जांच कराई जाए। फर्जी को हटाया जाए तहसील कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। तथा जगह-जगह घूम रहे छुट्टा जानवरों को ब्लाक स्तर में बने गौशालाओं में प्रबंध कराया जाए। जिससे किसानों की फसल बच सके। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष वंश राज बर्मा, सदानंद दूबे, सीताराम वर्मा,हरि भान यादव,राज दत्त बर्मा,रूमन शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर उप जिला अधिकारी मनकापुर हीरा लाल यादव, क्षेत्राधिकारी मनकापुर राम भवन यादव, तहसीलदार मिश्री सिंह चैहान ,तथा मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद अपराध निरीक्षक वी एन प्रसाद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।