August 18, 2020

गोण्डा-प्रदेश का पहला प्राथमिक विद्यालय धौरहरा का पाठ्यक्रम पर आधारित मोबाइल एप्लीकेशन तैयार


कर्नलगंज-गोण्डा।  प्राथमिक विद्यालय धौरहरा ने अपनी उपलब्धियों में एक और कड़ी को जोड़ते हुए छात्रों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया है। यह प्रदेश का पहला विद्यालय है जिसने पाठ्यक्रम पर आधारित मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति ने लांच किया है। लांच किए एप्लिकेशन का नाम अंग्रेजी के कैप्टल लेटर में उदभव नाम रखा गया है। इस एप्लिकेशन को स्मार्ट स्कूल धौरहरा के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह व उनकी टीम ने मिलकर बनाया है। रवि प्रताप सिंह के निर्देशन में अध्यापकों विभा सिंह, भालेन्दु कुमार, उत्तम प्रसाद ने इस मोबाइल एप्लीकेशन  पर कार्य किया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन को जून महीने में ही गूगल प्ले स्टोर पर डाल दिया था। इससे पहले भी वर्ष 2017 में रवि प्रताप सिंह ने मोबाइल एप्लीकेशन बनाया था। यह मोबाइल एप्लीकेशन बिल्कुल सुरक्षित है। इसे प्रयोग करना बहुत ही आसान है। यह अपने यूजर्स से किसी भी प्रकार का कोई डाटा, आईडी व पासवर्ड नहीं लेता है। इसे उपयोग करने वालों का लोकेशन भी यह एप्लिकेशन नहीं मांगता है न ही लेता है। इस एप में कक्षा 1 से कक्षा 5 के छात्रों के लिए प्रश्नोत्तर दिए गए हैं। जल्द ही इसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद की कक्षाओं में कक्षा 1 से 5 तक के प्रश्न व उनके चार विकल्प दिए गए हैं। जिसमें से एक सही होगा। यूजर यदि सही विकल्प पर क्लिक करेगा तो सही लिखकर आएगा। यदि गलत पर क्लिक करेगा तो गलत लिखकर आएगा। साथ ही साथ सही उत्तर भी प्रदर्शित होगा। अंत में प्राप्तांक भी प्रदर्शित होता है। यह एक सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी जैसा है। यह बहुत ही मनोरंजक एप्लिकेशन है। इससे छात्र तो पढ़ ही सकते हैं,अध्यापक बने बनाए प्रश्न पा जाएंगे और अभिभावकों को भी मदद मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा यह एप्लीकेशन जिले में प्राथमिक शिक्षा को नई गति देगा। इससे छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को मदद मिलेगी।इस कोविड के दौरान यह बहुत ही उपयोगी एप्लिकेशन सिद्ध होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा शिक्षक का प्रयास सराहनीय है। यह बहुत ही उपयोगी एप्लीकेशन है। इससे छात्रों को पढ़ाई में मदद मिलेगी।

डायट प्राचार्य विनय मोहन वन, खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है। रवि प्रताप सिंह ने कहा यह बहुत ही आसान एप्लीकेशन है इसके मदद से छात्रों को बहुत ही आसानी से पढ़ाया जा सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप्लीकेशन किसी प्रकार का अतिरिक्त मेमोरी भी नहीं यूज करता है। यह एप्लीकेशन शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगा। देवेंद्र कुमार सिंह, नागेंद्र त्रिपाठी, हेवेन्द्र कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, विवेक सिंह, बृजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, पप्पू कुमार, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद उबैश, ग्राम प्रधान राम कुमार गुप्ता, नकछेद, दिनेश, मन्ते, अवधेश यादव, राजित राम, अनोखेलाल, अहमद, संतोष, अर्जुन सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।