August 18, 2020

गोण्डा-बच्चा न पैदा होने पर पति व ससुराली जनों ने महिला की पिटाई कर घर से निकाला


कर्नलगंज-गोण्डा। बच्चा न पैदा होने पर पति व ससुराली जनों ने महिला की पिटाई कर घर से निकाल दिया। महिला को लेकर रास्ते मे पिटाई करते हुए मायके में छोड़कर पति चलता बना। महिला ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। मामला कोतवाली करनैलगंज के ग्राम पैरोरी का है। बहराइच जिले के थाना हुजूरपुर अंतर्गत ग्राम कटका गोंडियन पुरवा निवासिनी रुचि ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पैरौरी निवासी उसके पिता सूरतलाल ने करीब 3 वर्ष पूर्व ग्राम कटका गोंडियन पुरवा निवासी राजिंदर के साथ उसकी शादी किया था। अपने सामर्थ्य के अनुसार उसने दान दहेज भी दिया था। एक वर्ष तक सब कुछ सही था। उसके बाद उसका पति व सास ने शादी में दहेज कम मिलने की बात कहते हुये मायके से 50 हजार रुपये लाने को कहा। मना करने पर प्रतिदिन उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार की सुबह यह कहकर उसकी सास व पति ने उसकी जमकर पिटाई करना शरू कर दिया कि तीन वर्ष बीत चुके हैं। अभी तक बच्चा नही पैदा कर सकी और दहेज की रकम लाने से भी मना कर दिया है। अब तुम हमारे किसी काम की नही हो। यही नही उसे अपने साथ लेकर मायके छोड़ने चल पड़ा। करनैलगंज से पैरौरी के बीच मे उसकी दो बार पिटाई भी की गई। जिससे वह काफी चोटिल हो गई। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया की महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।