August 24, 2020

गोण्डा-कोरोना से 50 वर्षीय लेखपाल की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर


गोण्डा।  विकास खंड मुजेहना के अन्तर्गत दिनारा बनकटा के रहने वाले एक 50 वर्षीय लेखपाल की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।प्रोटोकॉल के तहत उनका शव उनके पैतृक गांव लाया गया जहां पर अंतिम संस्कार किया गया।लेखपाल के इस आसामायिक निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुजेहना ब्लॉक के दिनारा के रहने वाले लेखपाल मनकापुर तहसील के राजस्व गांव दतौली में तैनात थे। 22 अगस्त को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई।जिस पर घर वालों ने उन्हें बहराइच के एक हास्पिटल मे भर्ती कराया। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव निकली। 23 अगस्त को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर लेखपाल को बहराइच से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी।सोमवार को उनका शव प्रोटोकॉल के तहत उनके पैतृक गांव लाया गया जहां पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो बेटे है।  लेखपाल के आसामायिक निधन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह श्राजा भैयाश्,विधायक विनय द्विवेदी,चयन आयोग के सदस्य डा ओपी मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामजन्म वर्मा,प्रधान विजय प्रकाश दूबे,पूर्व प्रधान सालिकराम बारी,सीताराम बारी,राजेंद्र शुक्ला, संजय सिंह, संजय शुक्ला, कमलाकान्त शुक्ला,रामसिंह वर्मा,अरुण कुमार वर्मा, जसवन्त सोनी,गिरजेश मिश्रा,लेखपाल मो अकलीम आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।